Haryana News: हाईकोर्ट के जज पर विवादित टिप्पणी करना हरियाणा के CM को पड़ा भारी, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
भिवानी :- हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर भिवानी जिले में तीन दिवसीय दौरे पर थे. जिसके चलते 2 दिन पहले CM भिवानी जिले के खरक कला गांव में पहुंचे थे. इस दौरान गांव के लोगों ने CM मनोहर लाल के सामने अपनी- अपनी समस्याएं रखी. उन्ही एक समस्या पर बोलते हुए उन्होंने हाईकोर्ट के एक जज के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी कर दी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. CM द्वारा की गई यह टिप्पणी उनके गले की फांस भी साबित हो सकती है.

CM ने जज के खिलाफ की टिप्पणी
हरियाणा कांग्रेसी लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल और पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट को शिकायत भेजी है. जिसमें उन्होंने CM के खिलाफ आपराधिक अवमानना कार्यवाही करने की मांग की है. CM ने बयानबाजी में कहा कि ‘एक न्यायाधीश हैं जिन्हें समस्या है हम उन्हें ठीक कर देंगे’. उनकी यह बयानबाजी Social Media पर जमकर वायरल हो रही है. यह बयानबाजी CM ने उक्त वक्तव्य राज्य Police कांस्टेबलो की चयनधनियुक्ति पर रोक लगाने के संदर्भ में दिया था.
CM पर कार्यवाही करने की उठाई मांग
आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं. सुप्रीम कोर्ट के जज के खिलाफ की गई ऐसी बयानबाजी माननीय न्यायाधीश के लिए सीधा खतरा है, सीधे तौर पर यह अदालत की अपराधिक अवमानना है. न्यायपालिका के सम्मान और गरिमा की रक्षा करने के लिए सार्वजनिक मंच पर की गई ऐसी बयानबाजी के कारण CM के खिलाफ आपराधिक अवमानना कार्यवाही शुरू की जानी चाहिए. शिकायतकर्ता का कहना है कि CM न्यायपालिका के कार्यों में सीधे हस्तक्षेप कर रहे हैं इसलिए उन्हें निवारक सजा भी दी जानी चाहिए.
बाबुल सुप्रीमो फैसले का दिया हवाला
शिकायतकर्ता ने उदाहरण के तौर पर बाबुल सुप्रियो बनाम पश्चिमी बंगाल राज्य और अन्य का हवाला दिया है. 14 अक्टूबर 2020 में इस मामले में माना गया कि लोगों के प्रतिनिधियों से यह अपेक्षा की जानी चाहिए कि वह अपने व्यवहार में विनम्र, शिष्टाचार में गरिमापूर्ण और अपने द्वारा बोले गए शब्दों पर सतर्क रहे. वही इनका अवमानना करने वालों के खिलाफ आवश्यकतानुसार कार्यवाही भी की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में वें कुछ भी बोलने से पहले सतर्कता बरतें.

