Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों से गायब रहने वाले अध्यापकों को झटका, अब बायोमेट्रिक मशीन से लगेगी हाजरी
चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है. प्रदेश सरकार के इस फैसले से सरकारी स्कूलों के शिक्षक पूरी तरह हिल गये है. ज़ी हाँ सरकार ने सरकारी स्कूल से गायब रहने वाले Teachers को बड़ा झटका दिया है. आपको बता दें कि अब सरकार ने ऑफिसों में आधार इन्बिल्ड बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (AEBAS) सिस्टम को Compulsary कर दिया है. जो भी कर्मचारी बायोमेट्रिक System से हाजिरी नहीं लगाएगा वह Absent माना जाएगा.

मशीन खराब होने पर तुरंत भेजनी होगी सूचना
एलिमेंट्री एजुकेशन के Director की तरफ से इस बारे में ऑर्डर जारी किया गया है. जारी Order में लिखा गया है कि यदि स्कूल या ऑफिस में बायोमेट्रिक मशीन खराब हो जाती है तो तुरंत ही संबंधित इंचार्ज को इसकी सूचना मुख्यालय में भेजनी होगी, जिसके बाद मशीन को सही कराया जाएगा. दरअसल, यह नया आदेश इससे पहले भी 30 जनवरी 2023 में अंडर सेक्रेटरी एडमिस्ट्रेटिव रिफॉम्स के मुख्य सचिव की तरफ से जारी किए गए Order के सापेक्ष में किए गए हैं.
पालन नहीं करने वाले के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही
इस साल 30 January को अंडर सेक्रेटरी एडमिस्ट्रेटिव रिफार्म ने ऑर्डर जारी किया गया था कि सरकार को कर्मचारियों के गायब होने को लेकर कई सूचनाएं मिल रही हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से आदेश जारी किये गये हैं कि सभी सरकारी अफसर, बोर्ड, निगम के कर्मचारी Biometric मशीन से अपनी Presence दर्ज करवाएंगे. जो भी ऐसा नहीं करेगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

