Haryana News: हरियाणा के CM ने तीन लाख से कम आय वाले परिवारों को दिया बड़ा गिफ्ट, 15 अगस्त से फ्री में करवा सकेंगे ये काम
चंडीगढ़ :- यदि आप भी हरियाणा में राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. Haryana के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से एक बड़ी घोषणा की गई है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से Tweet कर इस बारे में जानकारी साझा की गई. CM मनोहर लाल खट्टर के ऐलान से प्रदेश के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलने वाला है. आज की यह खबर सुनकर आप भी काफी खुश होने वाले हैं.

CM मनोहर लाल खट्टर ने किया बड़ा ऐलान
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से प्रदेश के लोगों के लिए एक बड़ी घोषणा की गई है जिसके तहत 180000 रुपए से 3 लाख रूपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जाएगा. आगामी 15 August से इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए पोर्टल भी खोल दिया जाएगा. प्रदेश के 30 लाख परिवार पहले से ही इस योजना का लाभ ले रहे हैं, अब 8 लाख और परिवार इस योजना से जुड़ने वाले हैं. इस खबर को सुनते ही राशन कार्ड धारकों में अलग खुशी की लहर दौड़ रही है.
हरियाणा वासियों के लिए मैं आज एक और घोषणा करता हूँ, अब ₹1,80,000 से ₹3,00,000 तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को भी ‘आयुष्मान भारत योजना’ का लाभ दिया जाएगा।
आगामी 15 अगस्त से इस योजना के तहत कार्ड बनवाने के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा।
प्रदेश के 30 लाख परिवार पहले से योजना का…
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 12, 2023

