Haryana News

Haryana News: हरियाणा मे इन सरकारी कर्मचारियों की मौज, अब 10 प्रतिशत ज्यादा मिलेगा वेतन

चंडीगढ़ :- हरियाणा में बागवानी विभाग में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दे कि अब हरियाणा में जो भी अधिकारी व कर्मचारी बागवानी विभाग में कम कर रहे हैं, उनका Online स्थानांतरण हो सकेगा. शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की तर्ज पर Government की तरफ से बागवानी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मेवात जिले या मोरनी क्षेत्र में स्थानांतरण पर मूल वेतन की तुलना में 10% अधिक राशि और महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा.

cm 2

सरकार की तरफ से किया गया बड़ा ऐलान

सरकार की तरफ से जिला बागवानी अधिकारियों, बागवानी विकास अधिकारियों, अकाउंटेंट (फील्ड ऑफिस) और क्लर्क (फील्ड आफिस) के ऑनलाइन स्थानांतरण के लिए नीति अधिसूचित कर दी गई है. इस संबंध में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की तरफ से जरूरी आदेश भी जारी किए गए. इन आदेशों के अनुसार जिन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति को सिर्फ एक साल बचा है, उन्हें स्थानांतरण प्रक्रिया में भाग नहीं लेना है. इसी प्रकार  अविवाहित महिलाओं, तलाकशुदा महिलाओं और विधवाओं का भी उनकी इच्छा के खिलाफ स्थानांतरण नहीं किया जाएगा.

इस प्रकार मिलेगा अंको का लाभ 

ऑनलाइन स्थानांतरण की प्रक्रिया में उम्र में सबसे वरिष्ठ लोगों को अधिकतम 60 अंकों तक का लाभ दिया जा सकता है. वहीं महिला कर्मचारियों को भी इस संबंध में 10 अंक मिलेंगे. उन विधुर कर्मचारियों को 5 अंक दिए जाएंगे, जिन्होंने दोबारा शादी नहीं की है और जिनके छोटे बच्चे या अविवाहित बेटियां है. इसके साथ ही जानकारी देते हुए बताया गया कि दिव्यांगों को 20, गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 10, कपल केस में पांच और जिला बागवानी अधिकारी कार्यालय में नियुक्ति के लिए पात्रता परीक्षा पास करने वाले कर्मचारियों को भी 10 अंकों का लाभ मिलने वाला है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे