चंडीगढ़

Haryana News: हरियाणा पुलिस में होगी 6000 पदों पर भर्ती, बैठक में मंत्रिमंडल ने दी हरी झंडी

चंडीगढ़ :- हरियाणा में पिछले लंबे समय से हरियाणा पुलिस भर्ती के नए नियमों को लेकर घमासान जारी है. इन नियमों में तीसरी बार संशोधन किया गया है. अंततः इन नियमों को मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल चुकी है. इस प्रकार हरियाणा में पुलिस भर्ती का रास्ता खुल गया है. सरकार की तरफ से कई बार कहा गया है कि हरियाणा पुलिस में 5000 पुरुष कांस्टेबल तथा हजार महिला कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी. मगर नियमों का पेच फंसने के कारण यह भर्ती सिरे नहीं चढ़ पा रही.

police 2

बिना बैठक ही मंत्रिमंडल ने दी नियमों को मंजूरी

लंबी जद्दोजहद  के बाद गृह विभाग की तरफ से तैयार किए गए नियमों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी दें दी. इसके बाद इस फैसले को Emergency की श्रेणी में रखते हुए सीएमओ ने मंत्रियों के नाम सर्कुलर जारी किया, जिसमें पुलिस भर्ती के निए नियमों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की स्वीकृति के बारे में कहा गया. इसी के आधार पर सभी मंत्रियों ने बैठक के बिना ही इन नियमों को मंजूरी दें दी है. अब गृह विभाग की तरफ से बहुत जल्द संशोधित नियमों को अधिसूचित किया जाएगा.

ग्रुप सी CET पास उम्मीदवारों से मांगे जाएंगे आवेदन

अधिसूचना के आधार पर पुलिस महानिदेशक  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भर्ती का प्रस्ताव भेजेगा. इसके बाद आयोग ग्रुप सी में CET पास अभ्यर्थियों से आवेदन मांगेगा. नए नियमों के मुताबिक, अब सबसे पहले फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) होगा. इसके लिए आवेदकों को कर्मचारी चयन आयोग द्वारा Shortlist किया जाएगा. PMT पास करने वालों के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित होगा. इसके बाद दस्तावेज जाँच होगी.

उम्मीदवार कर रहे आयु में 3 साल की छूट देने की मांग 

तब कहीं जाकर पुलिस भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी. इस भर्ती को लेकर उम्मीदवार भी मांग उठा रहे हैं कि उन्हें आयु में छूट दी जाए. क्योंकि बहुत से उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने 3 साल पहले टेस्ट पास किया था मगर अब वह Overage कैटेगरी में आ गए हैं. उनका कहना है कि अगर CET के तुरंत बाद आवेदन मांगे जाते तो वह भी आवेदन करने के योग्य थे. फिलहाल अभी तक सरकार या हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से इस पर कोई भी विचार नहीं किया गया है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे