Haryana News Today: हरियाणा मे शराब पीने वालों को बड़ा झटका, इतनी महंगी होगी देसी व अंग्रेजी शराब
चंडीगढ़ :- हरियाणा में शराब पीने वाले लोगों को बड़ा झटका लगने वाला है. बता दे कि अब उन्हें शराब पीने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. हरियाणा में अब देशी और विदेशी शराब की कीमतों में वृद्धि की जाएगी. Haryana Government की तरफ से शराब पर उत्पाद और खुदरा परमिट शुल्क लगाया है. खुदरा परमिट शुल्क से पर्यावरण और गायों की सेवा के लिए 400 करोड रुपए का अतिरिक्त फंड जुटाने का Target रखा गया है. जहां एक तरफ हरियाणा में देशी और विदेशी शराब की कीमतों में वृद्धि देखने को मिलेगी.

सीएम की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की अहम बैठक
वहीं रेडी टू ड्रिंक बेवरेजेज और बियर पर माइल्ड और सुपर माइल्ड कैटेगरी के तहत एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई है इस वजह से इनकी कीमतों में कमी देखने को मिलेगी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में कल अहम बैठक हुई. मंत्रिमंडल की इस बैठक में साल 2023-24 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दी गई. नई नीति के तहत 10500 करोड रुपए का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. नई आबकारी नीति 12 June से लागू होगी. पहले के मुकाबले इस बार प्रदेश में शराब के ठेकों की संख्या कम रहेगी.
ठेको की संख्या में आएगी कमी
पिछली बार प्रदेश में 2500 ठेके थे. वही अबकी बार ठेकों की संख्या 2400 होगी, यानी इनकी संख्या में कमी आएगी. नई नीति में नागरिकों की सुरक्षा के लिए शहरी क्षेत्रों सराय और थोक लाइसेंस धारियों और खुदरा विक्रेताओं के लिए अग्निशमन स्थापित करना भी अनिवार्य कर दिया गया है. सभी दुकानों और गोदामों में CCTV कैमरे लगाने अनिवार्य कर दिए गए हैं. इसके अलावा, शराब परोसने वाले सभी होटलों, पब और बार आदि के बाहर सावधानी बोर्ड भी लगाए जाएंगे.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.
नई आबकारी नीति के मुख्य बिंदु
- पब केटेगरी यानी केवल बियर और वाइन के उपभोग के लिए लाइसेंस शुल्क को कम करने का फैसला लिया गया है.
- नई नीति में देसी शराब, भारत में बनी विदेशी शराब और आर्थिक विदेशी शराब के मूल कोटे में बढ़ोतरी की गई.
- देसी शराब और आईएमएफएल पर उत्पाद शुल्क दरों में वृद्धि की गई है.
- थोक लाइसेंस धारियों की तरफ से शराब की चोरी पर अंकुश के लिए जुर्माने की राशि बढ़ाई गई है.

