Haryana News

Haryana News Today: हरियाणा के किसानों को सरकार ने दी बड़ी राहत, बैंक अकाउंट में भेजे जायेंगे 15 हजार रूपए

चंडीगढ़ :- जैसा कि आपको पता है कि हरियाणा प्रदेश के आधे हिस्से में बाढ़ जैसा माहौल है. सड़कों पर कई फीट तक पानी इकट्ठा हो गया है. उत्तर हरियाणा के जिलों में भारी बारिश हुई, जिस वजह से वहां बाढ़ आ गई है. इसके विपरीत, अन्य जिलों में भी सामान्य से ज्यादा बरसात हुई. बाढ़ आने की वजह से किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई. प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग अधिकारियों के साथ जरूरी Meeting की.

kisan 2

प्रदेश सरकार देगी किसानों को 15 हजार रूपये मुआवजा राशि 

प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों के लिए एक बड़ा ऐलान किया गया है. प्रदेश सरकार ने कहा है कि वह किसानों को प्रति एकड़ 15000 रूपये का मुआवजा देगी. इसके साथ ही जिला उपायुक्तों को भी नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं. जैसे ही प्रदेश Government को रिपोर्ट मिलती है, प्रभावित किसानों के Bank Account में मुआवजा राशि डाल दी जाएगी. बता दें कि मुआवजे की राशि उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिनकी फसल 75 परसेंट से ज्यादा खराब हो चुकी है.

किसानों के अलावा इन लोगों को भी मिलेगी मुआवजा राशि 

इसके विपरीत 75% से कम नुकसान की स्थिति में मुआवजे के लिए फसल की बिक्री का इंतजार किसानों को करना होगा. बाढ़ की वजह से मकानों को भी भारी नुकसान हुआ है. इसके लिए Government की तरफ से भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत 20 हजार रूपये से लेकर 1लाख 20 हजार रूपये तक का मुआवजा लोगों को दिया जाएगा. वहीं जिन लोगों ने बाढ़ में जान गवाई है, उनके आश्रितों को भी तुरंत प्रभाव से 4 लाख रूपये दिए जाएंगे.

जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार करने के दिए गए निर्देश 

पशुओं की मौत पर 20 हजार रूपये तक का मुआवजा दिया जाएगा. 100 मुर्गियों की मौत होने की स्थिति में प्रदेश सरकार की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा. यदि इससे ज्यादा मुर्गियों की मौत होती है, तो मुआवजा बीमा कंपनियों के तरफ से चुकाया जाएगा. डिप्टी सीएम की तरफ से भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नुकसान की जल्द से जल्द Report बनाई जाए. जिसे तुरंत प्रभावितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे