Haryana News

Haryana News: हरियाणा में गांव वालों की हुई मौज, अब नहीं देना होगा बिजली बिल

चंडीगढ़ :-  हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज ने आज बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर पावर हाउस की स्थापना, उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने और शिकायतों के त्वरित समाधान जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

bijli meter

 

श्री विज ने पायलट योजना के रूप मे ग्रामीण क्षेत्रों मे सोलर पावर हाउस स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि इनके माध्यम से दिन के समय सौर ऊर्जा से उत्पन्न बिजली की आपूर्ति की जा सके।

श्री विज ने अधिकारियों को उपभोक्ता शिकायतों के समाधान पर विशेष ध्यान देने की सख्त चेतावनी दी। जींद के एक मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने ट्रांसफार्मर की मरम्मत में देरी पर नाराजगी जताई और भविष्य में ऐसी शिकायतों का शीघ्र समाधान करने का आदेश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को तेज करने के लिए सुपरवाइजर नियुक्त किए जाएं।

बैठक में बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए. के. सिंह, हरियाणा बिजली वितरण निगम की प्रबंध निदेशक श्रीमती आशिमा बराड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे