Haryana News

Haryana News: हरियाणा मे महिलाओं को मिलता है 5 लाख रुपये का सरकारी लोन, वापिस जमा कराने पड़ेगी सिर्फ इतनी पूंजी

चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए मातृशक्ति उद्यमिता योजना चला रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को बैंकों के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जा रहा है।

paise 2

पात्रता

आवेदनकर्ता महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

आवेदक महिला किसी भी बैंक से लिए गए ऋण पर डिफॉल्टर नहीं होनी चाहिए।

इतने देना होगा ब्याज

इस योजना के तहत महिला उद्यमी को समय पर किस्त चुकाने पर हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा 7% ब्याज अनुदान राशि दी जाएगी, जो तीन साल तक लागू रहेगा।

शुरू कर सकती हैं ये बिजनेस

इस ऋण के माध्यम से परिवहन वाहन, ऑटो रिक्शा, छोटे मालवाहक वाहन, तिपहिया वाहन, ई-रिक्शा, टैक्सी लेकर अपना बिजनेस शुरू कर सकती हैं। इसके अलावा सामाजिक और व्यक्तिगत सेवाएं जैसे सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, फोटो कॉपी शॉप, पापड़ बनाना, अचार बनाना, कन्फेक्शनरी, फूड स्टॉल, आइसक्रीम यूनिट, बिस्किट बनाना, हैंडलूम, बैग बनाना, कैंटीन सेवा आदि काम शुरू कर सकती हैं।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • राशन कार्ड/परिवार पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • रिहायशी प्रमाण पत्र
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट
  • प्रशिक्षण प्रमाण पत्र/अनुभव प्रमाण पत्र

यदि आप इस योजना के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं या आवेदन करना चाहते हैं, तो आप जिला प्रबंधक के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे