Haryana News

Haryana Pension News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब कम पेंशन वालों की भी भरपाई करेगी सरकार

हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में केंद्र और प्रदेश सरकार के उन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बुजुर्ग सम्मान भत्ता देने का ऐलान किया है जिन्हें कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से 3000 रुपये से कम पेंशन मिल रही है। इस योजना के तहत यदि किसी सेवानिवृत्त कर्मचारी को ईपीएफ से एक हजार रुपये पेंशन मिल रही है तो सरकार दो हजार रुपये अलग से देगी।

haryana cm 2

 

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में केंद्र और प्रदेश सरकार के जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से पेंशन 3000 रुपये मासिक से कम मिल रही है, उन्हें बुजुर्ग सम्मान भत्ते से भरपाई की जाएगी। साधारण शब्दों में अगर किसी सेवानिवृत्त कर्मचारी को ईपीएफ से एक हजार रुपये पेंशन मिल रही है तो सरकार दो हजार रुपये बुजुर्ग सम्मान भत्ते की मद में अलग से देगी।
इसी तरह ईपीएफ पेंशन दो हजार रुपये मासिक है तो ऐसे व्यक्ति को सरकार की ओर से हर महीने एक हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग इस बारे में पहले ही अधिसूचना जारी कर चुका है। प्रदेश में एचएमटी और एमआइटीसी सहित विभिन्न विभागों और बोर्ड-निगमों के करीब सवा लाख सेवानिवृत्त कर्मचारी ऐसे हैं, जिनकी ईपीएफ की पेंशन बुढ़ापा पेंशन से भी काफी कम मिल रही है। तात्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट में इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की पेंशन के दायरे में लाने का एलान किया था। इस घोषणा को मुख्यमंत्री नायब सैनी से सिरे चढ़ा दिया।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे