Haryana Police Bharti News: हरियाणा पुलिस भर्ती को हाई कोर्ट ने दी हरी झंडी, अब साकार होगा हजारों युवाओं का सपना
चंडीगढ़ :- पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की पुलिस भर्ती पर लगाई गई रोक अब हटा दी है. यदि आप भी इस भर्ती की जॉइनिंग को लेकर इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. आज की यह खबर सुनकर भर्ती की जॉइनिंग का इंतजार कर रहे, सभी उम्मीदवार काफी खुश होने वाले हैं.

जोइनिंग का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार हुआ खत्म
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से हरियाणा पुलिस के पुरुष और महिला सिपाही पदों पर किए गए चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग के लिए कोर्ट ने हरी झंडी दे दी है. बता दें कि हाईकोर्ट में आयोग की तरफ से लागू किए गए नॉर्मलाइजेशन फार्मूले को चुनौती दी गई थी. इसी वजह से High Court की तरफ से इस भर्ती की जॉइनिंग प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी गई थी, अब इस रोक को हटा दिया गया है. हाई कोर्ट की तरफ से नॉर्मलाइजेशन के फार्मूले को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया गया है. वही चयनित उम्मीदवारों को आज सुबह 8:00 बजे ही मधुबन पुलिस अकादमी जॉइनिंग के लिए भी बुला लिया गया है.

