Haryana PPP Portal: हरियाणा की आम जनता को बड़ा झटका, फॅमिली ID की साइट हुई बंद
चंडीगढ़ :- सक्षम युवाओं के लिए परिवार पहचान पत्र में बेरोजगार कॉलम होना परेशानी का एक बड़ा सबब बन गया. इसी को लेकर सक्षम युवा सोमवार को डीसी मनोज कुमार से भी मिले थे. DC की तरफ से युवाओं को समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिलाया गया. सक्षम युवाओं का कहना था कि रोजगार विभाग की तरफ से उन्हें सक्षम योजना के तहत मिलने वाले काम की सूचना भेज दी गई है, परंतु इसके लिए एक शर्त रखी गई है. शर्त के अनुसार परिवार पहचान पत्र के बेरोजगार कॉलम में उनकी बेरोजगारी लिखित होनी चाहिए.

सक्षम युवाओं को सता रहा है जॉइनिंग अटकने का डर
ऐसे में अब सक्षम युवाओं को डर सता रहा है कि PPP की साइट बंद है, अब वह कैसे अपने कॉलम को अपडेट करवा पाएंगे. उन्हें डर सता रहा है कि इस वजह से उनकी जॉइनिंग भी अटक सकती है. रोजगार विभाग की तरफ से विभिन्न कार्यालयों को लेकर 300 से अधिक सक्षम युवाओं के पास मैसेज भेजा गया है. इस मैसेज में युवाओं को जिला रोजगार विभाग से जॉइनिंग लेटर लेने के लिए जानकारी दी गई. काम मिलने की खुशी से सोमवार को काफी संख्या में सक्षम युवा जिला रोजगार कार्यालय पहुंचे. जहां पर उन्होंने जॉइनिंग लेटर मांगा, तो उन्हें पता चला कि उन्हें तभी काम मिलेगा जब PPP के बेरोजगार कोलम में बेरोजगार भरा हुआ होगा. युवाओं की तरफ से जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार विभाग की तरफ से उन्हें काम का मैसेज भेज दिया गया है, परंतु उन्हें इस शर्त के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं थी.
फॅमिली ID की साइट हुई बंद
अब परिवार पहचान पत्र की साइट भी बंद है, उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह क्या करें. जिले में अधिकतम सक्षम युवाओं में महिलाओं ने बेरोजगार कॉलम में ग्रहणी, केयरटेकर या फिर कुछ अन्य कारण लिखे हैं, लेकिन बेरोजगार लिखा हुआ नहीं है. रोजगार कार्यालय के कर्मचारियों ने कहा कि जब तक परिवार पहचान पत्र में यह त्रुटि ठीक नहीं होगी.तब तक वह काम नहीं कर पाएंगे.इस मामले पर सक्षम युवाओं का कहना है कि उन्हें इस पद के बारे में पहले जानकारी होनी चाहिए थी. अब साइट बंद है, अगर साइट चल भी जाए तो अपडेट करवाने में कम से कम 1 महीने का समय तो लग ही जाएगा.

