मौसम

Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन 20 जिलों में अगले तीन घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी, बाढ़ के बन सकते है हालात

चंडीगढ़, Haryana Rain Alert :- आज हरियाणा में मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. सुबह- सुबह ही कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई. बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली हुई है. हरियाणा में बारिश का सिलसिला कुछ और दिनों तक जारी रहने वाला है. मौसम विभाग की (Haryana Weather Update) तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. जिसके अनुसार आने वाले दो- तीन घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है.

Barish 6

आने वाले दो- तीन घंटों में यहाँ होगी तेज बारिश

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरूग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाडी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जिंद, कैथल, कुरूक्षेत्र, अम्बाला, पंचकुला आदि स्थानों पर भी तेज बारिश की संभावना बन रही है. बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती है. गर्मी से अभी कुछ दिन और लोगों को राहत मिली रहेगी.

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे