Haryana Rain Alert: अगले दो घंटो में हरियाणा के इन सात जिलों में होगी झमाझम बरसात, मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट जारी
चंडीगढ़, Haryana Rain Alert :- हरियाणा में मॉनसून दस्तक दे चुका है. जिस वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले तीन-चार दिनों से बारिश देखने को मिल रही है.बारिश का यह सिलसिला हरियाणा में अभी कुछ दिन और जारी रहने वाला है. बारिश की (Haryana Today Weather Update) वजह से गर्मी से भी लोगों को थोड़ी राहत मिली है. लगातार हो रही बारिश की वजह से Temperature में भी कमी दर्ज की गई है. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के कुछ जिलों और तहसीलों में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है.

आने वाले दो घंटों में इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघा
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान (Haryana Weather Update) के अनुसार आने वाले दो घंटों में हरियाणा के 7 जिलों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है. इन जिलों में फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत, (Today Rain Update In Haryana) पानीपत, करनाल और नूह शामिल है. इन सभी जिलों में गरज व चमक के साथ तेज बारिश देखने को मिलेगी. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है.
#Nowcast #Haryana Time of Issue:29/06/2023 09:29Valid upto:29/06/2023 12:29 IST :2) Thunderstorm\Lightning with Moderate Rain very likely over parts of NUH, FARIDABAD, GURUGRAM, ROHTAK, SONIPAT, PANIPAT, KARNAL pic.twitter.com/zDEABOEOcG
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) June 29, 2023
इन तहसीलों में भी होगी झमाझम बरसात
तावडू, सोहना, खरखोदा, घरौंडा,गोहाना, इसराना, गन्नौर, समालखा, बापौली आदि तहसीलों में भी आने वाले दो- तीन घंटों में मध्यम से तेज बारिश देखने को मिल सकती है. बारिश के साथ इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. बारिश की वजह से तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

