मौसम

Haryana Rain Alert: हरियाणा की इन तहसीलों में अगले 3 घंटों में होगी बारिश, यहाँ से चेक करें नाम

चंडीगढ़, Haryana Rain Alert:- हरियाणा प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. जून महीने के शुरुआत से ही प्रदेश में बूंदाबांदी का दौर देखने को मिल रहा है. इस वजह से लोगों को भी गर्मी से काफी राहत मिली हुई है. अब मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान (Today Weather Update) जारी किया गया है. इसके अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की से तेज बारिश दर्ज की जा सकती है. इस वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.

barish 2

इन स्थानों में हो सकती है तेज बारिश 

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के अंबाला, शाहाबाद, जगाधरी, नारायणगढ़, बराड़ा आदि स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर (Today Haryana Rain Update) प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. साथ ही इन क्षेत्रो में मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना (Haryana Rain Alert) जताई गई है. बारिश की वजह से इन स्थानों के Temperature में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.

इन स्थानों पर हल्की बारिश की जताई गई संभावना  

वही हरियाणा के पंचकूला, थानेसर, पेहोवा, गुहला आदि स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. आज देर रात को एक पश्चिमी (Haryana Rain Alert) विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. आम तौर पर 10 जून तक हरियाणा में मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है. बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिस वजह से लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलेगी.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे