मौसम

Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन पांच जिलों में अगले तीन घण्टे में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

चंडीगढ़, Haryana Rain Alert :- हरियाणा में आज मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. सुबह ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली. सुहावने मौसम की वजह से लोगों को गर्मी से भी राहत मिल गई है. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान (Haryana Today Weather Update) जारी किया गया है, जिसके अनुसार आने वाले दो- तीन घंटों में हरियाणा के कुछ जिलों में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है.

barish 7

अगले दो- तीन घंटों में इन जगहों पर होगी तेज बारिश 

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो- तीन घंटों में चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, रोहतक, बवानीखेड़ा, रेवाड़ी, झज्जर, कोसली, बैरी आदि स्थानों पर गरज व चमक के साथ मध्यम से तेज बरसात देखने को मिल सकती है. हरियाणा में  (Today Rain Update) पिछले दो- तीन दिनों से लगातार बारिश देखने को मिल रही है. बारिश की वजह से तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है. साथ ही इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. 8 जुलाई तक हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान कुछ हिस्सों में रुक- रुक कर बारिश दर्ज की जा सकती है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे