Haryana News

Haryana Ration Depot: हरियाणा की आम जनता को बड़ी सौगात, अब राशन डिपो में 25 रूपए में मिलेगी ये चीज

जींद :- पिछले साल की तरह इस बार भी सरकार की तरफ से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए सरकार की तरफ से 5 लाख झंडे राशन डिपो के माध्यम से बचने का फैसला लिया गया है. जल्द ही प्रदेश के सभी Ration Depot में इन झंडों को भेज दिया जाएगा. आप Ration Depot में 25 रूपये देकर एक झंडा खरीद पाएंगे. बता दे कि देश में पिछले साल भी घर-घर तिरंगा अभियान काफी उत्साह के साथ चलाया गया था, अबकी बार भी ऐसा ही किया जाएगा.

rasan card rasan depot

इस बार भी चलाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान 

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को पैदा करना है. भारत यात्रा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले लोगों के बारे में लोगों को याद दिलाना है. पिछले साल शुरू हुए इस अभियान में 23 करोड़ परिवारों ने अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाया था. वही 6 करोड़ लोगों की तरफ से भी अपनी सेल्फी अपलोड की गई थी. इस साल भी 13 August से 15 August तक स्वतंत्रता दिवस को उसी उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाने के लिए फिर से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा.

इस प्रकार आम नागरिकों तक तिरंगे पहुंचाएगी सरकार 

इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए 12 August से पहले ही Ration Depot के माध्यम से झंडे आम नागरिकों तक पहुंचा दिए जाएंगे. बता दे कि प्रदेश के सभी जिलों में झंडे पहुंचाने के लिए दो स्थानों को निर्धारित किया गया है, एक स्थान जींद और दूसरा पानीपत है. अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, मेवात, पलवल, पंचकूला, सोनीपत, यमुनानगर में पानीपत जंक्शन से झंडे पहुंचाए जाएंगे. वही भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, कैथल, नारनौल, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा आदि में जींद जंक्शन के जरिए तिरंगे पहुंचाए जाएंगे.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे