चंडीगढ़

Haryana Ration Depot Online Apply: हरियाणा सरकार महिलाओ को बाँट रही है राशन डिपो लाइसेंस, अभी ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

करनाल :- जैसा कि आपको पता है कि हरियाणा सरकार की तरफ से 4 महीने पहले राशन डिपो अलॉटमेंट में महिलाओं के 33% आरक्षण को लेकर अधिसूचना जारी की गई थी. अब नए सत्र के दौरान Haryana Government की तरफ से इस प्रक्रिया को अमलीजामा भी पहनाया जा रहा है. इसी दिशा में खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता विभाग की तरफ से पोर्टल पर खाली स्थानों का विवरण जारी करते हुए 7 अगस्त तक इसके लिए आवेदन भी मांगे गए हैं. अबकी बार Ration Depot अलॉटमेंट के लिए ऑनलाइन प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा.

rasan card rasan depot

 

इन महिलाओं को दी जाएगी प्राथमिकता 

पारदर्शी तरीके से 199 नए राशन डिपो महिलाओं को अलॉट किए जाएंगे. आवेदन करने के लिए 12वीं पास व कंप्यूटर में ज्ञान रखने वाली महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी. आवेदन करने के बाद Documents की जांच की जाएगी और चयन प्रक्रिया पर कार्य करते हुए सितंबर महीने तक जिन महिलाओं को राशन डिपो अलॉट किए जाएंगे, उनकी List भी जारी कर दी जाएगी. Ration Depot अलॉटमेंट में एसिड अटैक से पीड़ित महिला और विधवा को प्राथमिकता देने का भी प्रावधान है.

इन गांवों में स्थापित होंगे नए राशन डिपो 

करनाल ब्लॉक् में अंधेड़ा, डबरकी, ऊंचा समाना, करनाल के वार्ड-12, दो, तीन, पांच में नए डिपो के आवेदन की मांग की गई है. असंध ब्लाक के गांव बस्सी, चोचड़ा, डेरा, गुजराखिया, डेरा पंडोरिया, डेरा फूला सिंह, गंगाटेहड़ी, जभाला, सालवन, ठरी, उपलाना, असंध के वार्ड-15, घरौंडा से बरसत, बसताड़ा, भरतपुर, निसिंग ब्लाक में अलीपुर वीरान, बालू, बीढ़ माजरा, चकदा, चिढ़ाव, फतेहगढ़ – 62, मदा, मोतिया, व सिरसी सहित अन्य क्षेत्रों में आवेदन मांगे गए है. बता दे कि असंध, घरौंडा, इंद्री, जुंडला, करनाल, कुंजपुरा, नीलोखेड़ी, निसिंग, तरावड़ी में कुल 657 राशन डिपो हैं और 201959 राशन कार्डों के लिए 791170 यूनिट हैं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे