Haryana Rest House Room Booking Portal: हरियाणा में अब आम जनता भी बुक कर सकेगी सरकारी रेस्ट हाउस, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया ऐलान
चंडीगढ़, Haryana Rest House Room Booking Portal :- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कमरों की Booking के लिए पोर्टल का शुभारंभ कर दिया गया है. साथ ही जानकारी देते हुए बताया गया कि अब सभी विश्राम गृह में सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ निजी लोग भी कमरों की Online बुकिंग करवा पाएंगे, जो भी व्यक्ति कमरों की बुकिंग करवाना चाहते हैं वे सभी https://hryguesthouse.gov.in बुकिंग करवा सकते हैं. CM मनोहर लाल खट्टर की तरफ से रेस्ट हाउस बुकिंग की सुविधाओं को साझा करते हुए बताया गया कि इस पोर्टल के जरिए अब आवेदक कमरे की उपलब्धता देख सकते हैं.

इस प्रकार बुकिंग करवाने पर नहीं होगा कोई भी रिफंड
कमरा बुक करते समय बुकिंग राशि की ऑनलाइन पेमेंट करनी होती है, आप चाहे तो बुकिंग रद्द भी कर सकते हैं. आवेदन करने वाले को बुकिंग के समय ही पूरी राशि का ऑनलाइन भुगतान करना जरूरी होता है. उन्होंने कहा कि पोर्टल के साथ आईडीबीआई बैंक की भुगतान गेटवे सेवाओं को भी जोड़ा गया है. यदि आप चेकिंग करने के 24 घंटों के अंदर बुकिंग रद्द कर देते हैं, तो बुकिंग राशि की 20% राशि काट ली जाएगी. चेकिंग करने के 24 घंटों से कम समय पर बुकिंग रद्द करने पर किसी प्रकार का कोई भी रिफंड नहीं दिया जाएगा. इस पोर्टल के जरिए अब इच्छुक व्यक्ति भी इन रेस्ट हाउस में ऑनलाइन कमरे बुक करवा पाएंगे.
आवेदक को इन जरूरी बातों का रखना होगा ध्यान
इसके लिए उन्हें कुछ शर्तों का पालन करना होगा. जिसमें Booking के 15 दिन पहले खाली कमरों के 25% कमरे बुक करवाए जा सकते हैं. बुकिंग के 7 दिन पहले तक खाली कमरों के 50% कमरे बुक करवाए जा सकते हैं और बुकिंग के 3 दिन पहले खाली कमरों के 25% तक कमरे ही Book करवाए जा सकते हैं. बता दे कि बुकिंग की तारीख से 3 दिन पहले प्राइवेट लोगों के लिए कमरों की बुकिंग की कोई व्यवस्था नहीं होगी.
मुख्यमंत्री के अलावा ये सभी रहे कार्यक्रम में मौजूद
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान जानकारी साझा की. इनके साथ मुख्य प्रधान सचिव श्री डी एस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) विभाग के प्रधान सचिव श्री विजेंद्र कुमार और हरियाणा परिवार पहचान अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विकास गुप्ता उपस्थित रहे. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं

