Haryana News

Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज के परिचालकों के लिए आया बड़ा नोटिस, अब ये काम करने पर कटेगा नौकरी से पत्ता

चंडीगढ़ :- हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत हरियाणा रोडवेज में परिचालक का कार्य कर रहे कर्मचारियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. पिछले काफी दिनों से विभाग को शिकायतें मिल रही थी कि परिचालकों की तरफ से गबन किया जा रहा है. समय-समय पर इस प्रकार की शिकायतें विभाग के पास पहुंचती रहती है. अब इसी दिशा मे हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लिए गए परिचालकों के बारे में एक Notice जारी किया गया है.

bus 2

हरियाणा रोडवेज के परिचालकों के लिए जरूरी नोटिस 

इस Notice में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्य करने वाले परिचालकों के गबन करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही जानकारी देते हुए यह भी बताया गया है कि गबन करने पर परिचालकों पर कितने रुपए का जुर्माना लगेगा, कुछ Cases में तो उनके खिलाफ FIR भी दर्ज की जा सकती है. बता दें कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्य करने वाले चालक व परिचालकों को विभाग की तरफ से Overtime व रात्रि भत्ते की भी सुविधा मिलती है.

गबन करने वाले परिचालकों पर होगी कार्रवाई

  • यदि कोई भी कर्मचारी पहली बार में गबन करता हुआ पाया गया, तो उस पर जिस राशि का उसने गबन किया है उसका 100 गुना जुर्माना वसूल किया जाएगा.
  • यदि कोई कर्मचारी दूसरी बार गबन करता हुआ पकड़ा गया, तो उस पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसका ठेका ही रद्द कर दिया जाएगा.
  • यदि कोई भी परिचालक 500 रूपये या उससे ज्यादा राशि का गबन करता है, तो तुरंत प्रभाव से उसके विरुद्ध FIR दर्ज करवाई जाएगी.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे