हिसार न्यूज़

Haryana रोडवेज ने इस रूट पर अचानक बढ़ाया किराया, पांच से दस रूपए महंगी हुई टिकट

हिसार :- हिसार में एयरपोर्ट रोड बंद होने की वजह से रूट डायवर्ट कर दिया गया है, जिस वजह से Roadways बसों का किराया भी अब बढ़ाया जा रहा है. रोडवेज अधिकारियों की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार दूरी के अनुसार 5 रूपये से लेकर 10 रूपये किराए में बढ़ोतरी की गई है. बढ़ा हुआ किराया कल से लागू कर दिया गया है. किराया बढ़ने के साथ ही यात्रियों की जेब पर भी अब इसका असर दिखाई देगा. कुछ Route पर राउंड फिगर में किराया बढ़ाया गया है. आज की इस खबर में हम आपको बढ़े हुए किराए के बारे में डिटेल से जानकारी देंगे.

bus 3

इस वजह से बढ़ाया गया बसों का किराया  

बता दे कि करीब 15 दिन पहले रोडवेज अधिकारियों ने Hisar से लेकर जुगलान तक सर्वे किया था. इसी आधार पर एक Report तैयार की गई. टीआई रमेश कुमार सेहरावत ने रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल को रिपोर्ट सौंपी. उसके बाद रोडवेज महाप्रबंधक ने किराया बढ़ाने को लेकर अनुमति दे दी है. वही हिसार से टोहाना, उकलाना, उचाना,भूना, चमार खेड़ा, भुगाना किरोड़ी समेत अन्य रूटों पर भी रोडवेज बसों में किराया बढ़ाया जाएगा. इसके लिए ऑडिट जारी कर दी गई है, 2 से 3 दिनों में इन रूटों पर किराया बढ़ने की उम्मीद है.

यात्रियों को अब इतना देना होगा किराया

  • हिसार से तलवंडी 22 रुपये 17 किलोमीटर
  • जुगलान मोड़ 24 रुपये 19किलोमीटर
  • बहबलपुर 28 रुपये 23 किलोमीटर
  • सरसौद 36 रुपये 29 किलोमीटर
  • खेदड़ 40 रुपये 33 किलोमीटर
  • बरवाला 45 रुपये 37 किलोमीटर
  • सुरेवाला मोड़ 65 रुपये 53 किलोमीटर
  • दनौदा 70 रुपये 61 किलोमीटर
  • सचाखेड़ा 75 रुपये 66 किलोमीटर
  • नरवाना 90 रुपये 79 किलोमीटर
  • कलायत 110 रुपये 99 किलोमीटर
  • बात्ता 125 रुपये 107 किलोमीटर
  • तीतरम मोड़ 140 रुपये 117 किलोमीटर
  • कैथल 145 रुपये 126 किलोमीटर
  • क्योरक 160 रुपये 136 किलोमीटर
  • पिहोवा 180 रुपये 155 किलोमीटर
  • इस्माइलाबाद 205 रुपये: 174 किलोमीटर
  • ठोल 210 रुपये 180 किलोमीटर
  • अंबाला 235 रुपये 206 किलोमीटर
  • हरियाणा बॉर्डर 245 रुपये 216 किलोमीटर
  • डेरा बस्सी 270 रुपये 236 किलोमीटर
  • जीरकपुर 280 रुपये 244 किलोमीटर
  • यूटी बॉर्डर 285 रुपये 247 किलोमीटर
  • चंडीगढ़ 305 रुपये 257 किलोमीटर

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे