Haryana News
Haryana Scheme: हरियाणा सरकार किसानों के लिए लेकर आई नई स्कीम, इस मशीन के लिए देगी 40000 रुपये
चंडीगढ़, Haryana Scheme :- वैसे तो हरियाणा सरकार की तरफ से किसानों के हितों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है. अक्सर समय-समय पर सरकार की तरफ से किसानों को बड़ी-बड़ी मशीनें ट्रैक्टर आदि खरीदने पर सब्सिडी भी दी जाती है. इसी दिशा में एक कदम और आगे बढ़ते हुए किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए डीएसआर मशीन पर अनुदान दिया जाएगा. इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे. आवेदन 19 अप्रैल से शुरू होंगे, जो 30 अप्रैल तक चलेंगे. बता दें कि 19 April को सुबह 11:30 बजे से आवेदन शुरू हो जाएंगे. यदि आप भी आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा.

इस प्रकार किसानों को दिया जाएगा अनुदान
- DSR की मशीनों पर अधिकतम 40 परसेंट तक का अनुदान दिया जा सकता है. वही 40 हजार रूपये प्रति मशीन की दर से 500 मशीनों पर अनुदान दिया जाएगा.
- इन मशीनों पर आवेदन करने के लिए हरियाणा के सभी जिले के उम्मीदवार मान्य नहीं होंगे.
- हरियाणा के केवल 12 जिलों जिसमें अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, जींद, हिसार, रोहतक, फतेहाबाद आदि के किसान ही आवेदन कर पाएंगे.
- लाभार्थियों का चयन संबंधित उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की तरफ से किया जाएगा.
- चयन करने के बाद किसान अधिकृत निर्माताओं से मोलभाव कर अपनी पसंद के निर्माता से ही मशीन खरीदेंगे.
- जो भी किसान इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनको Argiharyana.gov. in पर लॉग इन करना होगा.
- सभी लाभार्थियों का चयन पहले आओ पहले पाओ पद्धति के आधार पर किया जाएगा.
- आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

