योजना

Haryana Scheme: हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, अब गाय खरीद पर सरकार देगी 80,000 रूपये

चंडीगढ़, Haryana Scheme :- समय के साथ- साथ बेरोजगारी निरंतर बढ़ती जा रही है. ऐसे में बहुत सारे नागरिक ऐसे भी है जो कृषि करते हैं, परंतु कई बार ऐसा होता है कि प्राकृतिक आपदा के कारण उन्हें खेती में भारी घाटा उठाना पड़ता है. ऐसे में किसानों के लिए खेती के साथ- साथ पशुपालन करना भी काफी फायदेमंद हो सकता है. खेती के साथ पशुपालन करके आप अपनी Income को भी बढ़ा सकते हैं. हरियाणा सरकार की तरफ से किसानों को गाय खरीदने पर विशेष Subsidy देने की घोषणा की गई है.

dushant cm

घर बैठे कमाए अच्छा खासा मुनाफा  

प्रदेश सरकार हमेशा से ही किसानो और पशुपालकों के पक्ष में रही है. किसानो और पशुपालकों की सुविधा के लिए सरकार ने कई तरह की Haryana Scheme भी चलाई हुई है. प्रदेश सरकार चाहती है कि किसान खेती के साथ- साथ पशुपालन भी करें ताकि किसान दुधारु पशुओं का Milk बेचकर अपनी Income में इजाफा कर सके. अगर किसान इससे भी ज्यादा आमदनी करना चाहते हैं तो वह दूध से बनी वस्तुएं जैसे घी, दही, छाछ, पनीर भी बेच सकते हैं, इनके बदलें किसानों को अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है.

दो गाय खरीदने पर सरकार दे रही सब्सिडी  

प्रदेश सरकार दो गायों की खरीद पर किसानों को 80 हजार रूपये तक की सब्सिडी दे रही है. प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य देसी गायों के पालन को बढ़ावा देना है. प्रदेश सरकार की तरफ से “नंद बाबा दुग्ध” मिशन के तहत “मुख्यमंत्री स्वदेशी गोसंवर्धन” योजना की शुरुआत की गई है. यदि किसान दूसरे प्रदेश से थारपारकर, गिर, साहिवाल या शंकर प्रजाति की गाय खरीदते है तो उन्हें Transportation, ट्रांसिट इंश्योरेंस और पशु इंश्योरेंस सहित अन्य मदो पर होने वाले खर्चो की राशि पर सब्सिडी दी जाएगी. विभाग स्वदेशी नस्ल की गाय खरीदने पर सभी मदों में होने वाले खर्च की कुल राशि 2,00,000 रूपये मानी गई है जिस पर अधिकतम 80,000 रुपए की सब्सिडी दी जा रही है.

प्रोत्साहन राशि को बांटा दो भागों में 

CM प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना यूपी के तहत डेयरी किसानों को देसी नस्ल की गाय खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया गया है. इसके तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को दो भागों में बांटा गया है. प्रथम साहिवाल, गिर व थारपारकर Cow के द्वारा 8 से 12 लीटर दूध देने पर 10,000 रूपये प्रोत्साहन राशि, 12 लीटर से अधिक दूध देने पर 15,000 रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. वही हरियाणा गाय द्वारा प्रतिदिन 6 से 10 लीटर दूध देने पर 10,000 रूपये इससे अधिक दूध देने पर 15000 रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे