Haryana News

Haryana School Holiday: पांच और 13 अगस्त को हरियाणा के ये स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद, आधिकारिक नोटिस जारी

चंडीगढ़ :- जैसा कि आपको पता है कि हरियाणा में 5 और 6 अगस्त को सीईटी मेंस के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट होना है. इसी संबंध में अब Haryana Government की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है. जिसमें जानकारी देते हुए बताया गया है कि 5 August के दिन जिन भी जिलों में सीईटी मेंस परीक्षा का आयोजन होगा, उन जिलों के सभी सरकारी स्कूलों व College का अवकाश रहने वाला है. इन जिलों में करनाल, पंचकूला, हिसार, पानीपत और कुरुक्षेत्र आदि शामिल है.

hbse result student school

हरियाणा में 5 और 13 अगस्त को होगी इन जिलों में छुट्टी 

इन 5 जिलों में ही सीईटी मेंस की परीक्षा होने वाली है. छुट्टी के संबंध में Notice भी जारी कर दिया गया है. वही 6 अगस्त को रविवार है, इस वजह से इस दिन तो वैसे ही छुट्टी है. 5 अगस्त के साथ-साथ हरियाणा के कुछ जिलों में 13 अगस्त को भी छुट्टी होने वाली है. हरियाणा सरकार की तरफ से 13 August को 3 जिलों में सार्वजनिक अवकाश को लेकर ऐलान किया गया है. इन 3 जिलों में अंबाला, सोनीपत और जींद शामिल है.

इस वजह से 13 अगस्त को है इन 3 जिलों में छुट्टी 

बता दें कि अंबाला की ग्राम पंचायत आजमपुर, जींद की पंचायत चाबड़ी, भरताना, रोजखेड़ा और सोनीपत की ग्राम पंचायत जुआन- वन के अधिकार क्षेत्र में होने वाली वोटिंग की वजह से ही यह फैसला लिया गया है. सरकार की तरफ से इस संबंध में लेटर भी जारी कर दिया गया है. लेटर जारी करते हुए बताया गया है कि वोटिंग की वजह से सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं और अन्य संस्थाओं में सार्वजनिक अवकाश रहने वाला है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे