Haryana School News: अब हरियाणा के सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन जमा होगी फीस, फीस में होने वाले फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक
चंडीगढ़, Haryana School News :- पिछले काफी समय से स्कूलों में दाखिले में गड़बड़ी और फीस में फर्जीवाड़े की शिकायतें सामने आ रही थी. अब शिक्षा विभाग की तरफ से इस मामले पर एक बड़ा कदम उठाया गया है. Government School में पढ़ने वाले नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को फीस के साथ-साथ अन्य शुल्क भी Online ही जमा करने होंगे. इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से सभी बच्चों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े.

9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को खुलवाना होगा बैंक में खाता
विभाग की तरफ से विद्यार्थियों को बाल कल्याण फंड के नाम से बैंक में Account ओपन करवाने के लिए कहा गया है. फीस में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए शिक्षा विभाग का यह बेहद ही महत्वपूर्ण कदम है. शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, मौलिक शिक्षा अधिकारियों, डाइट प्राचार्य को लिखित निर्देश जारी कर दिए है. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में दाखिला फीस से लेकर मासिक फीस और अन्य फंड सभी ऑनलाइन ही जमा होंगे.
ऑनलाइन ही करना होगा फीस का भुगतान
चाइल्ड वेलफेयर फंड के नाम से बैंकों में Account खुलवाना होगा. जिसमें शिक्षा बोर्ड से संबंधित फंड एवं फीस जमा होगी. इस अकाउंट में Cash या चेक के जरिए किसी प्रकार की निकासी की कोई भी अनुमति नहीं दी जाएगी. स्कूल या संस्थान प्रमुख की तरफ से Online लेनदेन के माध्यम से अन्य निधियों को स्कूल शिक्षा बोर्ड को हस्तांतरित करना होगा. नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए 5 रूपये दाखिला फीस है. वही 11वीं व 12वीं कक्षा के लिए दाखिला फीस 20 रूपये है.

