Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा की इन जगहों पर बूंदाबांदी, पांच से सात जून तक बारिश की संभावना
चंडीगढ़, Haryana Weather :- पिछले काफी दिनों से हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है जिस वजह से लोगों को भी गर्मी से राहत मिली हुई है. उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से कल Haryana के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 5 से 7 June तक देखने को मिल सकता है. इस दौरान हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

लगातार हो रहा है तापमान में बदलाव
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले काफी दिनों से दिल्ली- NCR, हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. Temperature में भी उतार-चढ़ाव बना रहता है. इस दौरान Maximum Temperature 32 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 3 से 9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.
इस सप्ताह कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में आंशिक बादलवाई और सीमित स्थानों पर 5 June से 7 June के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश आने की भी संभावना बन रही है. 8 जून को पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने के बाद एक बार फिर से हवाओं की दिशा बदलेगी और 9 जून से तापमान में वृद्धि होना भी शुरू हो जाएगी.
अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को कर सकता है क्रॉस
इस दौरान अरब सागर पर एक चक्रवातीय तूफान बनने से पश्चिम में गर्म हवाओं के साथ अरब सागर की नमी वाली हवाओं का मिश्रण होने से हरियाणा, एनसीआर व Delhi में उमस भरी गर्मी के तेवर देखने को मिल सकते हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस को क्रॉस कर जाएगा. 9 June के बाद फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. फिर से गर्मी लोगों को परेशान करना शुरू कर देगी.

