मौसम

Haryana Weather Forecast: हरियाणा में गर्मी से इतने दिनों तक मिलेगी राहत, फिर शुरू होगा हीट वेव का दौर

चंडीगढ़, Haryana Weather Forecast:- हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. पिछले 2-3 दिन से प्रदेश में कभी बादलवाही तो कभी हल्की फुल्की बूंदाबंदी देखने को मिल रही थी. बदलते मौसम के मिजाज से लग रहा था कि फिलहाल गर्मी से निजात मिलना मुश्किल है, वहीं मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगले 10 दिनों तक लोगो को गर्मी से राहत मिलेगी, इसके बाद तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है.

Garmi 2

28 अप्रैल के बाद तापमान में होगी वृद्धि 

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आगामी 10 दिनों तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा, जबकि 28 April के बाद से दिन के Temperature में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी. 23 और 24 अप्रैल को राज्य के कुछ जिलों में तेज चमक के साथ- साथ 40-50 किमी. की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं मई के पहले सप्ताह में Heat Waves चलने की भी संभावना है. 23 अप्रैल को उत्तरी हरियाणा के कैथल, पश्चिमी और दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा के जींद, Hisar, भिवानी, फतेहाबाद, चरखी दादरी में बारिश होने की संभावना है इसके अलावा दक्षिण और दक्षिण पूर्व के महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, मेवात, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, पलवल जिलों में भी बारिश होने की संभावना है.

30 मई से दिन के तापमान में होगी 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि 

चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार 24 April से दिन और रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी, जबकि अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 30 मई तक दिन के Temperature में 5 डिग्री सेल्सियस और रात के Temperature में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. फिलहाल आगामी 10 दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

बदलते मौसम के कारण लोगो को मिली गर्मी से राहत 

बदलते मौसम ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत अवश्य दिलाई है. वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई. इस दौरान हिसार के बालसमंद में 2.5mm बारिश दर्ज की गई, जबकि यहां का अधिकतम Temperature 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि इस दौरान सबसे कम तापमान भिवानी जिले का 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे