Haryana Weather Forecast: हरियाणा में 19 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, बन सकते है हिमाचल जैसे हालात
चंडीगढ़, Haryana Weather फोरकास्ट :- जैसा कि आपको पता है कि अबकी बार Monsoon में भारी बारिश हुई है. कुछ राज्यों मे तबाही का मंजर भी देखने को मिल रहा है. अब खबरें सामने आ रही है कि जिस प्रकार हिमाचल प्रदेश में वेदर सिस्टम (Haryana Weather Update) ने मिलकर तबाही मचाई थी, उसी प्रकार का Weather System अब हरियाणा के ऊपर बन सकता है. इसी को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से भी Alert जारी किया गया है. बता दें कि इस वेदर सिस्टम का कितना प्रभाव होगा, अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता.

19 जुलाई तक हरियाणा में हो सकती है भारी बारिश
IMD की तरफ से 19 जुलाई तक प्रदेश भर में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. हरियाणा में 19 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा, इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है. मौसम को लेकर इसी प्रकार की संभावनाएं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदनलाल खीचड़ भी जता चुके है. उनका कहना है कि हरियाणा के ऊपर एक (Rain Update In Haryana) कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, ऐसे में यदि अरब सागर से आने वाली नमी युक्त और मानसूनी हवाएं इससे आकर हरियाणा में टकराती है तो इससे कुछ स्थानों पर हल्की से तेज बारिश होने की संभावना बन सकती है.
कल हिसार में भी हुई थी तेज बारिश
मौजूदा समय में मॉनसून टर्फ का पश्चिमी छोर अब उत्तर की सामान्य स्थिति की तरफ पहुंच गया है. इसी वजह से आने वाले 2 दिन हरियाणा (Haryana Rain Update) के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विभाग की तरफ से कल भविष्यवाणी की गई थी कि हरियाणा के हिसार में भारी बारिश हो सकती है. भविष्यवाणी बिल्कुल सही साबित हुई, कल दोपहर को अचानक हिसार में मौसम बदल गया और झमाझम बरसात देखने को मिली. कल हिसार में सबसे ज्यादा 20.3 MM बरसात दर्ज की गई.

