Haryana Weather Forecast: हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी की खुशखबरी, इन जिलों में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. आज भी हरियाणा के कुछ हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है. बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से भी राहत मिलती हुई दिखाई देगी. मौसम विभाग की तरफ से अगले 4 दिनों के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. हरियाणा में 8 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. पिछले कुछ दिनों से गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही थी, अब बारिश आने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.आज हरियाणा के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होंगी.
चंडीगढ़, Haryana Weather Forecast :- हरियाणा में बारिश का सिलसिला जारी है. कल भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली. पिछले कुछ दिनों से गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही थी, बारिश आने से लोगों को गर्मी से (Haryana Today Weather Update) थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर 4 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके तहत आने वाले कुछ दिन हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना बन रही है.

आज इन जिलों में होगी तेज बारिश
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आज हरियाणा के दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व हरियाणा यानि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत आदि जिलों में तेज बारिश देखने को (Haryana Today Rain Update) मिल सकती. यहां गरज व चमक के साथ तेज बरसात होंगी. वही उत्तर हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी हल्की बूंदाबांदी जारी रह सकती है. उत्तर हरियाणा में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल आदि जिले शामिल है. यहां हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है.
#NOWCAST HARYANA pic.twitter.com/Yj17tuFLYz
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) July 4, 2023
कैसा रहेगा कल का मौसम
वहीं पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा के लोगों को अभी बारिश का इंतजार करना होगा. आज इन इलाकों में बारिश नहीं होंगी. 6 जुलाई यानि कल इन जिलों में तेज बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. कल उत्तर हरियाणा के साथ-साथ दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व हरियाणा में भी तेज बारिश देखने को मिल सकती है. बारिश की वजह से मौसम भी काफी सुहावना बना रहेगा. हरियाणा में 8 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. बारिश की वजह से गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है.

