मौसम

Haryana Weather Forecast: हरियाणा में आज खत्म होगा गर्मी का दौर, अब इन जिलों में तेज बारिश और आंधी मचाएगी तबाई

चंडीगढ़ :- पिछले कुछ दिनों से हरियाणा वासियों को गर्मी काफी परेशान कर रही हैं. अब हरियाणा के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर (Haryana Weather Forecast) पूर्वानुमान जारी किया गया है. जिसके अनुसार हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना बन रही है. इस वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम में बदलाव की वजह से Temperature में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.

barish

आज हरियाणा के इन जिलों में हो सकती है बूंदाबांदी 

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आज उत्तर हरियाणा यानी पंचकूला, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र आदि जिलों में हल्की से मध्यम बरसात दर्ज की जा सकती है. इसके साथ ही दक्षिण व दक्षिण पूर्वी हरियाणा यानि  (Today Haryana Rain Update) रोहतक, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ आदि विभिन्न जिलों में भी हल्की से मध्यम बरसात दर्ज की जा सकती है. इसके विपरीत  पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा यानि फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी आदि जिलों में आज बारिश होने की संभावना काफी कम है.

अगले 4  दिन कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम  

मौसम विभाग की तरफ से 5 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया गया है. जिसके अनुसार आज हरियाणा के उत्तर हरियाणा और दक्षिण व दक्षिण पूरब हरियाणा में बरसात होने की संभावना बन रही है. वही 23 May को एक और पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में सक्रिय होगा. जिस वजह से उत्तर हरियाणा के विभिन्न जिलों में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है. वहीं दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा व पश्चिम व दक्षिण पूर्व हरियाणा के कुछ जिलों में भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है.

24 मई के बाद होगी प्रदेश में तेज बारिश

24 मई को पूरे हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों में तेज बारिश दर्ज की जाएगी. साथ ही उत्तर हरियाणा के कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, बारिश के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की जा सकती है. तेज बारिश का यह सिलसिला 25 व 26 मई को भी जारी रहेगा. गरज व चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. अब चार-पांच दिन हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है. बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे