Haryana Weather Forecast: आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम, 4 दिन तक होगी झमाझम बारिश
हिसार, Haryana Weather Forecast :- हरियाणा में पिछले 8- 9 दिनों से काफी गर्मी पड़ रही है. इस वजह से Temperature में भी वृद्धि देखने को मिली. साथ ही लोगों का अब घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. अब Haryana के मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन देखने को मिलेगा. कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विभागाध्यक्ष डॉ मदन लाल खीचड़ ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है.

हरियाणा के मौसम में हुआ बदलाव
आज की इस खबर में हम आपको हरियाणा के मौसम के बारे में जानकारी देंगे. पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव की वजह से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आज रात से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. इस बदलाव की वजह से कुछ इलाकों में 19 या 20 April को हवाओं में गरज के साथ छुटपुट व हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है. वहीं कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना जताई जा रही है. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.
इन इलाकों में हो सकती है बूंदाबांदी
राज्य में 21 व 22 April को भी बीच-बीच में बादल वाई और हवा चलने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इसी वजह से आज दिन में Temperature थोड़ा गर्म, परंतु कल तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. रात्रि के तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है. 23 April के बाद से मौसम साफ व खुश्क रहने की संभावना है.

