मौसम

Haryana Weather: हरियाणा मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, 6 जून के बाद फिर लगेगी बारिश की झड़ी

चंडीगढ़, Weather Update :- हरियाणा राज्य में मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. पिछले काफी दिनों से मौसम में भी बदलाव (Haryana Weather Update) देखने को मिल रहा है. हरियाणा कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. इस पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा राज्य में आमतौर पर 5 June तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है.

barish

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा में अभी कुछ दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा. इस दौरान बीच में पुरवाई से पश्चिम में चलने वाली हवाए तथा बीच-बीच में (Weather Update Haryana) आंशिक बादलवाई भी देखने को मिल सकती है. Temperature भी सामान्य ही बना रहेगा. अभी कुछ दिन और लोगों को गर्मी से राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है. एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना दिखाई दे रही है. राज्य में 6 June से मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है. उसके बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में झमाझम बरसात देखने को मिल सकती है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे