Haryana Weather: हरियाणा में अब तेज गर्मी छुड़ाएगी पसीने, नहीं होगी बारिश शुष्क बना रहेगा मौसम
चंडीगढ़, Haryana Weather Update :- हरियाणा में पिछले काफी दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. बता दें कि 6 जून को हरियाणा में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों (Haryana Weather Update) को इस पश्चिमी विक्षोभ से कोई राहत नहीं मिलेगी, अर्थात् कुछ स्थानों पर ही छुटपुट बरसात देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके अनुसार हरियाणा के लोगों को अगले एक पखवाड़े तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

आज कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
अगले 24 घंटों के मौसम को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया गया है. कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना दिखाई दे रही है, परंतु प्रदेश के तापमान पर इसका कोई भी प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा. मौसम के बारे में जानकारी देने (Today Weather Update) वाली कंपनी स्काईमेट के विशेषज्ञों का मानना है कि हरियाणा में अब जल्द ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को क्रॉस करने वाला है. पिछले काफी दिनों से प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिली हुई थी, अब लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ेगा.
लगातार हो रही है तापमान में वृद्धि
इस महीने के अंत तक मानसून आने के आसार है. मौजूदा समय में प्रदेश में मौसम काफी शुष्क बना हुआ है. दिन रात का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है. 1 June के बाद यदि प्रदेश में मौसम देखा जाए, तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. 1 जून में प्रदेश में रात का Temperature सामान्य से 6 डिग्री नीचे था. अब धीरे- धीरे करके फिर से रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 8 June को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है.
5 जून को सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ
वही 6 जून को हिसार जिले के आसपास हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है. IMD चंडीगढ़ के मौसम का आकलन देखा जाए तो अगले 4 से 5 दिनों में Temperature में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा सकती है. 5 June की रात को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय वाले क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है, इसका प्रभाव Haryana पर कम ही दिखाई देगा. जिस वजह से हरियाणा में मौसम सामान्य ही बना रहेगा.

