Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में सुबह से झमाझम बारिश, अगले 3 दिन बारिश-ओलावृष्टि-आंधी का अलर्ट जारी
हिसार :- हरियाणा के मौसम में पिछले कुछ दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की ओर से हरियाणा के मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है जिसके अनुसार आज हरियाणा में बारिश के लिहाज से काफी आफत भरा दिन होने वाला है. पूरे प्रदेश में बारिश ओलावृष्टि के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है. इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. हरियाणा में पिछले 2 दिनों से कई इलाकों में बरसात हो रही है जिस वजह से Temperature में भी गिरावट दर्ज की गई है. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.

5 मई तक हरियाणा में होगी बरसात
हवा के ठंडे झोंको की वजह से गर्मी के मौसम में भी लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है. पूरे हरियाणा में आसमान बादलों से ढका हुआ दिखाई दे रहा है. जीटी बेल्ट के जिलों में भी हल्की बारिश हो रही है. हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है. IMD चंडीगढ़ ने 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया. उसमें बुधवार को कुछ जिलों को बारिश से राहत मिल सकती है, जानकारी सामने आ रही है कि 5 मई को भी उत्तर हरियाणा के कुछ जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश देखने को मिल सकती है.
इन इलाकों में हो सकती है तेज बारिश
पहले यह अलर्ट केवल 4 मई तक ही था. अब एक और दिन प्रदेश में मौसम खराब रहेगा. सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में जमकर बरसात हुई, रात में भी बूंदाबांदी देखने को मिली. आज यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, पंचकूला आसपास के जिलों में बारिश हो रही है. आज पूरे प्रदेश में ओलावृष्टि को लेकर भी प्रबल संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आज होने वाली बारिश की वजह से कल और परसों तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. फिलहाल प्रदेश के लोगों को आमतौर पर तपन देने वाली मई महीने की गर्मी से राहत मिली हुई है और लोग मनाली जैसी गुलाबी ठंड का मजा ले रहे हैं.

