मौसम

Haryana Weather: मई के महीने लू की बजाय हरियाणा बना मनाली, जाने इस बार आखिर क्यों बदल रहा है मौसम

चंडीगढ़, Haryana Weather Update :- पिछले तीन- चार महीनों से मौसम बार- बार परिवर्तित हो रहा है. बार-बार मौसम के अलग- अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. प्रत्येक वर्ष May महीने में इतनी ज्यादा गर्मी होती है कि लोगों का धूप में बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है, परंतु अबकी बार मौसम ने अलग ही तेवर अपनाए हुए हैं, कभी बारिश तो कभी धूप, कभी ठंड तो कभी गर्मी पड़ रही है. अबकी बार May महीने में गर्मी पड़ने और लू चलने की अपेक्षा बारिश अधिक हो रही थी. जिस वजह से मौसम में ठंडक का अनुभव किया जा रहा है.

barish

मौसम बार- बार बदल रहा मिजाज 

अबकी बार May महीने में केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित पहाड़ी इलाकों में तेज बर्फबारी हुई. प्रत्येक वर्ष मई महीने में जितना Temperature रहता है अबकी बार उससे कई डिग्री कम टेंपरेचर बना हुआ था. मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए लोग सोच में पड़ गए हैं कि मौसम गर्मी का है या ठंड का है. March महीने से लेकर May महीने तक कभी बारिश, कभी आंधी, कभी तूफान तो कभी ओलावृष्टि दर्ज की जा रही है. मार्च महीने में हुई बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान छोड़ना पड़ा था. वहीं अप्रैल महीने में भी आंधी, तूफान, बारिश देखने को मिल रही थी.

पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष तापमान में आई कमी  

भारतीय मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष मई का तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि पिछले 34 वर्षों में अब तक का सबसे कम Temperature रहा है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है. पिछले साल March अप्रैल का महीना काफी गर्म महीना था, क्योंकि पिछले साल पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी भागों में देखने को नहीं मिला था. परंतु अबकी बार पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे भारत में देखने को मिला.

औसत गुणवत्ता सूचकांक सूची  

डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि फरवरी महीने में पश्चिमी विक्षोभ का सबसे अधिक प्रभाव जम्मू कश्मीर में देखने को मिला था. अबकी बार दिल्ली में January से May तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 213 दर्ज किया गया जोकि वर्ष 2020 को छोड़कर 2016 के बाद से सबसे कम है. वर्ष 2016 में AQI 283, वर्ष 2017 में 251, वर्ष 2018 में 242, वर्ष 2019 में 236, वर्ष 2020 में 181 और वर्ष 2021 में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 235 दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के अनुसार Friday से पारा चढ़ना शुरू हो सकता है और धीरे- धीरे 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे