मौसम

Haryana Weather News: हरियाणा के कई जिलों सुबह से बूंदाबांदी, इस दिन से होगी तेज बारिश

चंडीगढ़, Haryana Weather News :- पिछले कुछ दिनों से मौसम करवटें ले रहा है. हालांकि, दिन में सूर्य देवता दर्शन देते हैं, परंतु इसके साथ ही ठंडी हवाए चलने से ठंड अभी खत्म नहीं हो रही है. प्रदेश में 1 मार्च तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है जिसके कारण दिन के तापमान में थोड़ी सी बढ़ोतरी तथा रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी

barish 1

27 फरवरी को छाएंगे बदला

हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे तथा साथ ही ठंडी हवाएं भी चलेगी. 27 फरवरी को हल्की बारिश भी आ सकती है. रविवार तथा सोमवार को हवाई चलने के कारण कई जिलों के तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है.

प्रमुख शहरों का तापमान

सोमवार को करनाल का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा जबकि हिसार का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा. वहीं गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तथा नारनौल का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है.

  • अंबाला

न्यूनतम तापमाम – 9 डिग्री, अधिकतम तापमान 23 डिग्री

  • भिवानी

न्यूनतम तापमाम -10 डिग्री, अधिकतम तापमान 24 डिग्री

  • गुरुग्राम

न्यूनतम तापमाम -11 डिग्री, अधिकतम तापमान 24 डिग्री

  • हिसार 

न्यूनतम तापमाम -07 डिग्री, अधिकतम तापमान 24 डिग्री

  • करनाल

न्यूनतम तापमाम -06 डिग्री, अधिकतम तापमान 22 डिग्री

  •  कुरुक्षेत्र

न्यूनतम तापमाम – 0.99 डिग्री, अधिकतम तापमान 23 डिग्री

  • नारनौल

न्यूनतम तापमाम – 10 डिग्री, अधिकतम तापमान 25 डिग्री

  • सिरसा

न्यूनतम तापमाम – 10 डिग्री, अधिकतम तापमान 23 डिग्री

हिसार और गुरुग्राम की आबो हवा

रविवार को अंबाला की अबोहर साफ रही तथा यहां का  एयर क्वालिटी इंडेक्स 48 रहा. हिसार का एयर क्वालिटी इंडेक्स 162 तथा गुरुग्राम का  186 दर्ज किया गया है. हिसार तथा गुरुग्राम का प्रदूषण लेवल दिल्ली की तरह मध्यम श्रेणी में रहा

प्रमुख शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स

  • अंबाला – 48
  • भिवानी – 71
  • गुरुग्राम – 186
  • हिसार – 162
  • कुरुक्षेत्र – 94
  • रोहतक – 78
  • बहादुरगढ़ -132
  • दिल्ली -192

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे