Haryana Weather News: हरियाणा के इन 15 जिलों में धुंध का अलर्ट जारी, इस तक खराब रहेगा मौसम
चंडीगढ़, Haryana Weather News :- हरियाणा में ठंड लगातार अपने पैर पसारती जा रही है. मौसम का मिजाज लगातार ठंडा होता जा रहा है. बढ़ती ठंड के कारण कोहरे और धुंध का असर भी दिखने लगा है. आपको बता दें कि हरियाणा में एक बार फिर घने कोहरे को लेकर Weather विभाग की तरफ से Alert जारी किया गया है. विभाग ने राज्य के 15 जिलों में 23 December तक Alert पर किया है. पहाड़ों की हवाओं की वजह से हरियाणा में रात के साथ अब दिन में भी ठंड बढ़ चुकी है.

राज्य में किया गया है अलर्ट
उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से रविवार शाम से ही राज्य में Maximum Temperature में लगातार गिरावट देखी जा रही है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक क्षेत्र में रात के न्यूनतम तापमान में 2 Degree तक की कमी देखी जा सकती है. पहाड़ों की बर्फीली हवाओं से राज्य के कई जिलों में ठंड बढ़ने के आसार बन रहे हैं. हरियाणा के जिन 15 जिलों में धुंध का Alert जारी हुआ है, उनमें उत्तरी हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, वहीं, दक्षिण और दक्षिण पूर्व के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात शामिल हैं.
बादल छाने के आसार
इसके अतिरिक्त पश्चिम और दक्षिण पश्चिम में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद शामिल हैं. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस जिले में वाहनों से सफर करने वाले लोगों को सुबह और शाम ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है. पहाड़ों में बन रहे हल्के पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सूबे में 21 और 22 दिसंबर से कहीं-कहीं बादल छाने के आसार बने हुए हैं.
मैदानी क्षेत्रों पर भी दिख रहा है असर
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक दो दिनों में फिर से मौसम बदलने की संभावना बन रही है. घनी धुंध और बादलवाई की वजह से रात के तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में पड़ रही Cold का असर मैदानी क्षेत्र में भी देखा जा रहा है. ऐसे में सभी को थोड़ा सावधान रहना होगा ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके.

