Haryana Weather: हरियाणा मे अभी नहीं रुकेगा बारिश का कहर, मौसम विभाग के नए पूर्वानुमान ने सबको डराया
हिसार :- हरियाणा राज्य में 27 अप्रैल से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ तथा अरब सागर से आई नमी वाली हवाओं के संयुक्त प्रभाव की वजह से मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है. इस दौरान राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में तेज हवाओं व गरज के साथ (Today Weather Update) बारिश देखने को मिल रही है. बारिश की वजह से Haryana के लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. Temperature में भी गिरावट जारी है. दिन के तापमान में सामान्य से लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है.

7 मई तक हरियाणा में मौसम रहेगा परिवर्तनशील
वहीं रात्रि के तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई. पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव की वजह से राज्य में 7 May तक मौसम परिवर्तनशील बना रहने की संभावना है. इस दौरान 4 व 5 मई यानी आज और कल अधिकतर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई के साथ कुछ (Haryana Today Weather Update) स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात भी दर्ज की जा सकती है. 5 May की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिस वजह से 6 व 7 मई को राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में परिवर्तनशील मौसम का प्रभाव दिखाई देगा.
कुछ इलाकों में हो सकती है तेज बारिश
मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके अनुसार तेज हवा व गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वही इसके विपरीत कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी आ सकती है. 8 मई तक हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. उसके बाद मौसम खुश्क होने की संभावना है.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.

