मौसम

Haryana Weather News: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

भिवानी, Haryana Weather News :- अबकी साल हरियाणा में पिछले साल की बजे कम बरसात हुई है। मौसम विभाग के माने तो कई क्षेत्रों में 50 परसेंट से भी कम बारिश दर्ज की गई है। फिलहाल सावन के महीने में हरियाणा में मौसम फिर से करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने वाला है।

Haryana Weather Today 2

1 सप्ताह तक होगी रिमझिम बारिश

हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है और भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है। भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ के द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान की बात करें तो हरियाणा में अगले 1 सप्ताह तक रिमझिम बारिश होती रहेगी। वहीं कुछ क्षेत्रों में तेज बरसात होने की भी संभावना जताई गई है। बता दे मौसम विभाग के निर्देश के अनुसार हरियाणा में मानसून फिर से एक्टिवेट हुआ है और लगातार कई दिनों तक बारिश होने की संभावना है। वही बात की जाए पड़ोसी राज्यों की तो हिमाचल जैसे राज्यों में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। कल्लू जैसी जगह पर बादल फटने की घटना भी सामने आई है। जहां पर जान और मॉल के नुकसान होने की भी खबर मिल रही है।

हिसार में सबसे अधिक बारिश 

वही अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो हरियाणा के कुछ जिलों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक नोट किया गया है। बता दें नारनौल और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में बारिश की बात की जाए तो सबसे अधिक वर्षा हरियाणा के हिसार जिले में हुई है जहां पर पिछले 24 घंटे में 39 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं भिवानी और नारनौल में भी जो 27 और 24 एमएम बरसात दर्ज की गई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी 

यदि आज 9 अगस्त की बात की जाए तो आज यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसी ही मौसम से जुड़ी अन्य खबरों के लिए आप हमें फॉलो भी कर लें साथ ही में हम हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे