मौसम

Haryana Weather News: हरियाणा के लिए दगाबाज निकला मानसून, कुरुक्षेत्र को छोड़ सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश

भिवानी, Haryana Weather News :- वैसे तो हरियाणा के मौसम में पिछले काफी समय से बदलाव देखने को मिल रहा है, परंतु जब से अगस्त का महीना शुरू हुआ है मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला है. हम कह सकते हैं कि अगस्त महीने की शुरुआत से राज्य में मानसून मेहरबान नहीं हुआ है. यदि 4 अगस्त से 10 अगस्त की अवधि के दौरान देखा जाए, तो प्रदेश में औसत वर्षा का स्तर 36.5 MM के सापेक्ष मात्र 11.9 MM हुआ. इस दौरान बारिश के आंकड़ों में 67% तक की गिरावट दर्ज की गई है.

barish

पूरे मानसून सीजन में कितनी हुई हरियाणा में बारिश

वहीं इसके विपरीत, यदि पूरे मानसूनी सीजन की बात की जाए तो 1 June से लेकर 10 August तक की अवधि के दौरान प्रदेश में 259.7 MM के औसत वर्षा स्तर की तुलना में 342.1 MM बरसात हुई है. पूरे मॉनसून सीजन में सामान्य से लगभग 32 परसेंट ज्यादा बारिश हुई है. वहीं,  इस सप्ताह प्रदेश के भिवानी, चरखी दादरी, सिरसा व फतेहाबाद आदि जिलों में औसत वर्षा स्तर से लगभग 100% कम बारिश दर्ज की गई है. वही गुरुग्राम, हिसार, कैथल, रेवाड़ी, रोहतक आदि में भी बरसात का असर काफी कम ही रहा है.

इस सप्ताह कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम

यदि प्रदेश के कुरुक्षेत्र जिले को छोड़ दिया जाए, तो बाकी सभी जिलों में बारिश का स्तर सामान्य से कम ही रहा है. यदि पूरे मानसून सीजन की बात की जाए तो अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, फरीदाबाद आदि जिलों में काफी अच्छी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके अनुसार 11 अगस्त से 17 अगस्त की अवधि के दौरान राज्य में औसत वर्षा सर्व सामान्य रह सकता है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे