मौसम

Weather News: हरियाणा में 17 साल में सबसे गर्म रहा फरवरी, पंजाब में भी 5 डिग्री तक बढ़ा पारा

Weather Update :- हरियाणा में मौसम एक बार फिर परिवर्तनशील बना हुआ है. फरवरी के शुरुआती दिनों में मौसम में जहां एक और ठंडक बनी हुई थी वही February के अंतिम दिनों में पिछले कुछ समय से Weather में गर्मी बनी हुई है. वही एक बार फिर 28 February को हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिस वजह से एक बार फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा. पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा और पंजाब के मैदानों में ठंडी हवाएं चलने के कारण मौसम में ठंडक बने रहने की संभावना है.

garmi

28 फरवरी से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 28 February को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिस वजह से मौसम में परिवर्तन आएगा. फिलहाल अब तक February महीने में दिन का औसत तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस तक रहा है. वही हरियाणा के नारनौल और Hisar दोनों जिलों का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान नारनौल जिले में 11.0 डिग्री सेल्सियस और दूसरे नंबर पर कम तापमान हिसार जिले का 11.1 डिग्री सेल्सियस तक रहा. इससे पहले वर्ष 2006 में फरवरी का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था.

28 फरवरी को चल सकती है ठंडी हवाएं 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा और पंजाब में आने वाले 5 दिनों में अधिकतम पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है. जिस वजह से 28 February को ठंडी हवाएं चल सकती हैं और 1 March से बारिश आने की भी संभावना है. इसके अलावा 28 फरवरी से 1 मार्च तक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. जिस वजह से मौसम विभाग ने 28 February से 1 March तक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का Alert जारी किया है.

पंजाब के तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी 

बता दे कि पंजाब में भी इन दिनों Temperature में 5.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. Punjab में सबसे अधिक तापमान लुधियाना शहर का 28.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान फिरोजपुर शहर का 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी प्रकार हिमाचल में अधिकतम तापमान ऊना जिले का 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सुंदरनगर का 5.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे