Haryana Weather News: हरियाणा में अगले 2 दिन होगी बारिश, इन जिलों में तेज बारिश और आंधी को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी
चंडीगढ़, Weather Update :- जैसा कि आपको पता है कि दक्षिण भारत में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है, अब उत्तर भारत में भी मानसून ने दस्तक दे दी है. आखिरकार लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई. आज सुबह ही हरियाणा के विभिन्न जिलों में तेज बूंदाबांदी हुई. मौसम विभाग की तरफ से (Today Haryana Weather Update) जानकारी देते हुए बताया गया कि दक्षिण- पश्चिम मानसून के लगातार आगे बढ़ने और अरब सागर से होते हुए मानसून ने उत्तर भारत में एंट्री की है. इसी वजह से आने वाले 5 दिनों के दौरान पूर्व मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है.

कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
मौसम विभाग की तरफ से आने वाले 5 दिनों मे भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है. ऐसे में 25 जून और 26 जून को तेज बारिश और तूफान की भी संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि 26 June से लेकर 28 June तक तेज हवाएं चलेंगी, साथ ही गरज और चमक के साथ बारिश भी देखने (Today Weather Update) को मिल सकते हैं. मौसम विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार तक मानसून उत्तरी पूर्वी इलाकों से होते हुए उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा था, परंतु मॉनसून तेजी से उत्तर भारत के इलाकों में बढ़ता हुआ दिखाई दिया.
Nowcast #Haryana Time of Issue:25/06/2023 05:53Valid upto:25/06/2023 08:53 IST :2) Moderate Thunderstorm (wind speed 40- 60 KMph) with Lightning very likely over parts of JHAJJAR, ROHTAK, SONIPAT, pic.twitter.com/i1NBOXbm2j
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) June 25, 2023
आज हरियाणा के इन जिलों में होगी तेज बारिश
उत्तर हरियाणा यानी कि अंबाला, पंचकूला यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल आदि जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही पूर्व हरियाणा के जिलों में भी आज बारिश हो सकती है. पश्चिम व पश्चिम पूर्व हरियाणा में गरज व चमक के साथ (Today Rain Update) बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की तरफ से आज चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल में तेज बारिश की संभावना जताई गई है.

