Haryana Weather News: हरियाणा मे पूरे जुलाई मेहरबान रहेंगे मेघा, मौसम विभाग के पूर्वानुमान से खिले आम जनता के चेहरे
चंडीगढ़, Haryana Weather News :- हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. मौसम के बदले हुए मिजाज से लोग भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली हुई है. अरब सागर से नमी वाली हवाओं की वजह से हरियाणा (Haryana Today Weather Update) के अधिकतर क्षेत्रों में 5 से 8 जुलाई के बीच बारिश देखने को मिली. बारिश की वजह से जहां लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई है, परंतु जलभराव की वजह से उनकी परेशानियां भी बढ़ गई है. सड़कों पर भी काफी पानी जमा है.

बना हुआ है एक साइक्लोनिक सरकुलेशन
मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके अनुसार मानसून टर्फ सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर बना हुआ था. अब यह धीरे- धीरे जैसलमेर, कोटा, शिवपुरी से होता हुआ बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है, जिससे (Today Haryana Weather Update) बंगाल की खाड़ी की तरफ मानसूनी हवाएं आ रही है. इसके साथ ही एक साइक्लोनिक सरकुलेशन उत्तर पश्चिमी राजस्थान के ऊपर भी बना हुआ है.जिससे अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवाई भी आ रही है.
आज हरियाणा में इन स्थानों पर होगी तेज बारिश
वातावरण में नमी की अधिकता की वजह से आज और कल राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में तेज गरज व चमक के साथ मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. वही उत्तर हरियाणा के कुछ स्थानों (Today Haryana Rain Update) पर इस दौरान तेज बारिश आने की संभावना भी बनती हुई दिखाई दे रही है. 11 व 12 जुलाई को राज्य के पश्चिमी हिस्सों में आंशिक बादलवाई व कई स्थानों पर छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है.13 जुलाई को फिर से राज्य में बारिश आने की संभावना बन रही है. अभी लोगों को कुछ दिन गर्मी से राहत मिली रहेगी.

