मौसम

Haryana Weather News: झुलसती गर्मी से हरियाणा वालों को आज मिलेगी राहत, इन जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी

चंडीगढ़, Haryana Weather News :- हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला- बदला नजर आ रहा है. शनिवार शाम को अचानक हुई बरसात की वजह से हिसार के Temperature में भी गिरावट दर्ज की गई. आने वाले दिनों में हरियाणा के मौसम में बदलाव जारी रहेगा. मौसम विभाग की तरफ से मौसम (Haryana Weather Update) को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके अनुसार आज हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है.

barish 2

14 जून तक मौसम में बदलाव रहेगा जारी

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदनलाल खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में 14 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा. इसी दौरान 12 जून यानि आज पश्चिमी विक्षोभ की  (Today Rain Update) वजह से दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा के जिलों को छोड़कर, हरियाणा के बाकी हिस्सों में बरसात हो सकती है. इसी प्रकार 13 जून को दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा के जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में बरसात दर्ज की जा सकती है. 15 June तक हरियाणा के मौसम में बदलाव जारी रहेगा. मौसम में बार-बार बदलाव की वजह से तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

15 जून के बाद फिर होगा मौसम में बदलाव

जिस दिन धूप तेज होती है, उस दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को भी क्रॉस कर जाता है और बारिश की वजह से तापमान फिर से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाता है. दक्षिण हरियाणा के लोगों को अभी भी गर्मी का सामना करना पड़ेगा. पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव क्षेत्र में कम ही दिखाई देगा. इस दौरान तेज गर्म हवाएं व एक- दो स्थानों पर बादलवाई भी देखने को मिल सकती है. 15 June को हरियाणा के मौसम (Today Rain Update) में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा. बारिश का यह सिलसिला थम जाएगा और तेज गर्मी लोगों को फिर से परेशान करेगी. इस दौरान तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है. सूर्य की तपिश की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा. Temperature 42 डिग्री सेल्सियस को भी क्रॉस कर सकता है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे