मौसम

Haryana Weather News: हरियाणा में मई के बचे हुए दिनों मे खूब होगी बारिश, जून में भी जमकर रंग बदलेंगे मेघा

चंडीगढ़ :- 23 मई से ही हरियाणा के मौसम (Haryana Weather News) में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम में बदलाव की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. Temperature में भी कमी दर्ज की गई है. इस दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए थे, जिस वजह से 24 मई से 27 मई के दौरान (Haryana Weather Update) राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में तेज हवाओं व गरज चमक के साथ बरसात दर्ज की गई. एक-दो स्थानों पर काफी तेज बारिश भी दर्ज की गई, जिस वजह से दिन के Temperature में सामान्य से 12 से 14 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई.

barish

आज कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मदनलाल खीचड़ ने मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार 1 जून तक हरियाणा में मौसम (Haryana Today Weather Update) परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव की वजह से आज व कल Haryana के अधिकतर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की जा सकती है.

कल सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ

29 मई की रात्रि को हरियाणा में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बन रही है. इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से 30 May से 1 June तक राज्य के उत्तर पश्चिमी व दक्षिण क्षेत्रों में गरज चमक के साथ कुछ इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना भी बन रही है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे