मौसमचंडीगढ़

Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, अगले 3 दिन तक बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़, Weather Update :- 27 फरवरी Monday से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसका असर पूरे हरियाणा में देखने को मिला है. 28 February मंगलवार को सुबह से ही प्रदेश के कई क्षेत्रों मे धूल भरी आंधियों के साथ आसमान में हल्के बादल छाए रहे. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर से मौसम परिवर्तनशील रहने वाला है. मंगलवार को तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जिसका असर कई इलाकों में देखने को मिला.

barish

3 मार्च तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCSHAU) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का मौसम पर आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि 3 March तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है. वही 1 व 2 March को प्रदेश के उत्तर व उत्तरी पश्चिमी जिलों में हवाओं के साथ गरज व हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है. इस दौरान हवाओ की दिशा में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा.

पंजाब के लगते इलाकों में बारिश की संभावना 

इसके अलावा मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले 3 दिनो तक प्रदेश के पंजाब के साथ लगते जिलों में गरज व तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना बनी है. वहीं प्रदेश के किसी- किसी इलाके में ओलावृष्टि की भी संभावना है. पिछले कुछ दिनों से Weather में गर्माहट बनी हुई थी, परंतु पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम Temperature फतेहाबाद जिले का 10.0 डिग्री सेल्सियस तक रहा, वहीं दूसरे स्थान पर हिसार जिले का न्यूनतम तापमान रहा.

अंबाला जिले में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा तापमान 

इसके अलावा अंबाला जिले में Tuesday को रात का Temperature सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मंगलवार सुबह से ही अंबाला जिले में तेज हवाओं के साथ बादलवाही देखने को मिली. जबकि जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिस वजह से मौसम में ठंड का प्रभाव बढ़ गया. इसके अलावा प्रदेश का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरने के बाद भी यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहा.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे