मौसम

Haryana Weather News: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओले आने की सम्भावना

चंडीगढ़, Haryana Weather News :- मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी करते हुए बताया कि हरियाणा में मौसम अपना रुख बदलने वाला है. हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर तथा करनाल में 19 फरवरी से मौसम करवट लेने वाला है. इस दौरान बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान है. बारिश के साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से तूफान भी चलने की संभावना है.

barish

मौसम फिर लेगा करवट

हालांकि शुक्रवार को हरियाणा में सभी जिलों में धूप खिली नजर आई. वर्तमान समय में मौसम ना तो अधिक ठंड है ना ही ज्यादा गर्म. हरियाणा में गुरुवार को फरीदाबाद में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया था तथा सबसे न्यूनतम तापमान झज्जर जिले का पाया गया था.

हरियाणा का तापमान

शुक्रवार को चंडीगढ़ में अधिकतम पारा 24 डिग्री तथा न्यूनतम पारा 8 डिग्री दर्ज किया गया था. इसके साथ ही अंबाला शहर में तापमान 24.2 डिग्री, हिसार में तापमान 25.4 डिग्री तथा करनाल जिले में 23.2 डिग्री तापमान रिकार्ड (Record) किया गया. परंतु 17 फरवरी से हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे