मौसम

Haryana Weather News: हरियाणा में आज से करवट लेगा मौसम, अगले इतने दिन बूंदाबांदी की संभावना

चंडीगढ़, Weather Update :- हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. पिछले दो-तीन दिनों से (Today Weather Update) गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. सोमवार को अधिकतम Temperature भी 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अब मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके अनुसार आज रात मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है.

barish 1

आज देर रात होगा मौसम में बदलाव  

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आज रात को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. जिस वजह से फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. चौधरी चरण सिंह (Today Rain Update) हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन लाल खीचड़ के अनुसार प्रदेश में आमतौर पर 10 June तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है. इसी दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव की वजह से आज राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

इस सप्ताह कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम 

7 June को कहीं- कहीं हवाएं चलने, गरज चमक के साथ छिटपुट बारिश की भी संभावना बन रही है. 8 व 9 जून को मौसम खुश्क व दिन के तापमान में हल्की वृद्धि की भी संभावना बन रही है. 10 June को भी प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर आंशिक बादलवाई देखने को मिल सकती है. 10 जून के बाद हरियाणा के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा, पिछले काफी दिनों से लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. इस दौरान Temperature भी 40 डिग्री सेल्सियस को क्रॉस कर सकता है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे