मौसम

Haryana Weather: बारिश ने जून महीने मे तोड़ा पिछले 12 साल का रिकार्ड, कुछ ही दिनों मे निकाल दी गर्मी की सारी हेकड़ी

चंडीगढ़, Haryana Weather Update :- हरियाणा में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है और प्रदेश के विभिन्न जिलों में झमाझम बरसात भी देखने को मिल रही है. बता दें कि जून से लेकर सितंबर तक Monsoon सीजन होता है. मॉनसून के पहले ही महीने में प्रदेश के विभिन्न जिलों में अच्छी बरसात देखने (Haryana Rain Update) को मिली. प्रदेश के लगभग सभी जिलों में ही बारिश का सिलसिला जारी रहा, परंतु फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पलवल, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, महेंद्रगढ़ आदि जिलों में अत्यधिक बारिश हुई और नए Record भी बने.

barish 1

जून महीने में बारिश ने बनाया नया रिकॉर्ड  

प्रदेश में जून में 2012 के बाद दूसरी बार इतनी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि जून महीने में पूरे प्रदेश में औसतन वर्षा का स्तर 54.7 MM रहता है, परंतु अबकी बार 80.7 MM बरसात हो चुकी है. अबकी बार सामान्य सालों की तुलना में 48% ज्यादा बारिश दर्ज की गई. 2012 की बात कीजिए तो इस साल 43 MM बारिश दर्ज की गई थी. 2012 से लेकर 2023 तक केवल साल 2017 को छोड़ दिया जाए, तो कभी भी इतनी बारिश नहीं हुई. साल 2017 में सर्वाधिक 120.7MM बारिश दर्ज की गई थी.

इन जिलों में औसतन कम हुई बारिश 

अबकी बार भी बारिश ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. प्रदेश में सबसे अधिक बारिश सोनीपत (174.5MM) में और इसके बाद पानीपत (165.7MM) में दर्ज की गई है. तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ रहा, जहां 142.9 MM बारिश दर्ज की गई. वहीं इसके विपरीत अंबाला, हिसार, कैथल, जींद व पंचकूला में औसत स्तर से कम बारिश देखी गई. वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश सामान्य ही हुई.

अब कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम

बता दें कि मौजूदा समय में मॉनसून उत्तरी सीमा में सक्रिय है, इसकी टर्फ रेखा बीकानेर, नारनौल और फिरोजपुर से गुजर रही है. ऐसे में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां भी काफी अनुकूल दिखाई दे रही है. 1 जुलाई यानी आज (Haryana Today Weather Update) प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. अधिकतम तापमान में किसी प्रकार का कोई भी बड़ा बदलाव नहीं होगा. अगले 5 दिनों में अलग- अलग स्थानों पर गरज व चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. फिलहाल मौसम विभाग की तरफ से कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे