Haryana Weather: हरियाणा में बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, मई के बाकि दिनों में भी बारिश के आसार
हिसार, Haryana Weather :- पिछले 2 दिनों से हरियाणा में मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है. जिस वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत (Today Weather Update) मिली हुई है. इसके विपरीत कुछ जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई जिस वजह से जलभराव की स्थिति भी देखने को मिल रही है. प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाए चली, जिस वजह से बिजली के पोल गिर गए.

कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम
बिजली आपूर्ति भी काफी समय तक प्रभावित रही. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. इस पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा में 28 May तक मौसम (Haryana Weather Update) परिवर्तनशील बना रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की जा सकती है. 23 मई को हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, इस वजह से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.
बारिश से तापमान में दर्ज की गई गिरावट
बारिश से पहले हिसार जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था.बारिश की वजह से Temperature में गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिला है. कल राज्य के उत्तर पश्चिम व दक्षिण क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई थी.
आज सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ
25 मई यानी आज एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना बन रही है. जिससे 26 से 28 मई राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बादलवाई व तेज हवाएं चल सकती है. इस दौरान कुछ स्थानों (Rain Update Haryana) पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है. बारिश की वजह से अभी कुछ दिन और लोगों को गर्मी से राहत मिलती हुई नजर आ रही है.

